
Paris Fashion Week में इस बार जबरदस्त ग्लैमर देखने को मिला – BTS के J-Hope , Jackson Wang से लेकर बॉलीवुड से स्टार Ishaan Khattar, Nora Fatehi तक, सभी ने अपने-अपने अंदाज से तहलका मचा दिया। आइए, इस फैशन फेस्टिवल की चमक-दमक, प्रतियोगिता और फीवर को विस्तार से देखते हैं।
BTS-का फैशन इम्पैक्ट
BTS के हौबी यानी J‑Hope ने Louis Vuitton के Spring/Summer 2026 मेन्सवियर शो में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराईं। उन्होंने ब्लैक क्रॉप्ड पैंट-सूट के साथ पिंक टाई और पिंक डफल बैग कैरी किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया
Squid Game fame Gong Yoo ने भी पेरिस फैशन वीक में शिरकत किया और उन्होंने Louis Vuitton ambassadors BTS J Hope के साथ में पोज दिया और और दोनों काफी शानदार लग रहे थे ,
Jackson Wang भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पैंट और शर्ट का सेट पहना था, जिसमें आकर्षक लोगो के साथ स्लीक पिनस्ट्राइप पैटर्न था।
शो के दौरान जब AR Rahman और Pharrell Williams द्वारा तैयार “Yaara Punjabi” ट्रैक प्ले हुआ, तो कैमरे में J-Hope इस पंजाबी धुन पर नाचते हुए कैप्चर हो गए। उनका यह स्वैग और म्यूजिक के साथ बेहतरीन तालमेल ने कनेक्शन की एक शानदार मिसाल पेश की ,सोसाइल मीडिया में भी यह पल फैंस को इतनी भाई कि Twitter पर “collab when?” ट्रेंड करने लगा
Ishaan Khattar और Nora Fatehi का बॉलीवुड ग्लैमर
बॉलीवुड एक्टर Ishaan Khattar भी Louis Vuitton शो के फ्रंट-रो में नजर आए।उन्होंने प्रिंटेड कार्डिगन और लेदर जैकेट में पोज़ दिए । जो उनके स्टाइल सेंस को बखूबी दर्शा रहा था
Nora Fatehi ने भी Louis Vuitton अपना जलवा बिखेरा और वह बेज पैंटसूट में शानदार अंदाज में नजर आ रहीं थीं , जिसे उन्होंने सफेद शर्ट और टाई के साथ पेयर किया था
वाकई में Paris Fashion Week ने साबित कर दिया: फैशन अब सिर्फ कपड़े पहनने का विषय नहीं—यह इमोशन, संस्कृति और ग्लोबल स्टोरीज़ का प्लेटफार्म है। और इस मंच पर BTS, J‑Hope या Ishaan Khattar जैसे कलाकार इसे अगले लेवल पर ले जा रहे हैं।
Also Read: